ऑस्कर के लिए ‘न्यूटन’ भारत की अधिकारिक प्रविष्टि : राजकुमार

मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव की नवीनतम रिलीज ‘न्यूटन’ वर्ष 2018 में अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। राजकुमार ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी घोषणा की।

राजकुमार ने ट्वीट किया, “यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘न्यूटन’ है।”

‘शाहिद’ और ‘अलीगढ़’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके और राजकुमार के खास मित्र फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्विटर पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि ‘न्यूटन’ सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।

मेहता ने ट्वीट किया, “‘न्यूटन’ ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि है। फेडरेशन द्वारा इन वर्षो के दौरान सबसे अच्छी पसंद।”

उन्होंने कहा, “अगर ‘अ सेपरेशन’ और ‘चिल्ड्रन ऑफ हेवेन’ जैसी फिल्में ऑस्कर में नामांकित हो सकती हैं तो फिर ‘न्यूटन’ क्यों नहीं। यह हमारा बेस्ट शॉट है। मनीष मुंद्रा आगे बढ़ें।”

‘न्यूटन’ की कहानी एक युवा सरकारी क्लर्क के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे माओवादी नियंत्रित शहर में चुनावी ड्यूटी पर भेज दिया जाता है और किस तरह वैचारिक संघर्ष उसे अजीब स्थिति में डाल देता है।

अमित मासरकर द्वारा निर्देशित ‘न्यूटन’ शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493