स्लोवेनिया, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने स्लोवेनिया जूनियर एवं कैडेट ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में बालकों की टीम स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाया तो वहीं बालिका टीम ने एक रजत अपने नाम किया।

इंडिया-ए के बालकों ने अपनी विपक्षी टीम चीनी ताइपे को मात दी तो बी टीम ने थाइलैंड-अमेरिका की टीम को मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में दोनों भारतीय टीमें एक-दूसरे के सामने होंगी।
वहीं भारत की कैडेट बालिका टीम इतिहास रचने के करीब है। मुंबई की दिव्या चिताले के नेतृत्व वाली टीम ने दक्षिण कोरिया की बी टीम को सेमीफाइनल में 3-1 से मात दी।
फाइनल में चीनी ताइपे से हालांकि उसे 3-2 से हार मिली लेकिन भारतीय टीम ने अच्छी प्रतिद्वंद्विता दिखाई।
dharmpath.com dharmpath