दुबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। बेहतरीन शुरुआत के बाद मध्य क्रम के खराब प्रदर्शन से उबरते हुए हैदराबाद हॉक्स ने इंडियन जूनियर प्लेयर लीग (आईजेपीएल) में असम रेंजर्स को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दो विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

हैदराबाद की जीत में फहाद नवाज के बेहतरीन हरफनमौला खेल का योगदान रहा।
दिन के दूसरे मैच में पंजाब टाइगर्स ने गुजरात ग्रेट्स को 20 रनों से हरा दिया।
इन दोनों टीमों ने अभी तक लीग में खेले गए अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है।
असम को अच्छी शुरुआत मिली थी और लग रहा था कि वह 150 के स्कोर तक पहुंच जाएगी, लेकिन अंत में नवाज (3/11) और साई विहारी (2/6) ने उसे रोक दिया। असम की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट पर 122 रन ही बना सकी। उसके लिए संभव जैन ने 31, अनीश टंडन ने 27 और ऋषिकेश दास ने 21 रनों का योगदान दिया।
विकास मुर्की (51) ने हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दी लेकिन मध्य क्रम में टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। अंत में नवाज ने 26 गेंदों में 41 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई।
पंजाब ने गुजरात को 20 रनों से मात दी। पंजाब ने 20 ओवरों में ऋषभ के 22 और शरणदीप के नाबाद 18 रनों के दम पर नौ विकेट खोकर 106 रन बनाए थे। गुजरात के लिए मिहिर पाल ने 18 रन देकर पांच विकेट लिए।
हालांकि गुजरात की टीम इस आसान से लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई और 19.4 ओवरों में 86 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। उसके लिए धैर्य पांडे ने सर्वाधिक 31 रन बनाए।
dharmpath.com dharmpath