स्नूकर वर्ल्ड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे डिंग जुनहुई

युशान (चीन), 22 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के डिंग जुनहुई ने खराब शुरुआत से वापसी करते हुए अपने हमवतन ली हेंग को शुक्रवार को स्नूकर वर्ल्ड ओपन के क्वार्टर फाइनल में 5-3 से हरा दिया।

युशान (चीन), 22 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के डिंग जुनहुई ने खराब शुरुआत से वापसी करते हुए अपने हमवतन ली हेंग को शुक्रवार को स्नूकर वर्ल्ड ओपन के क्वार्टर फाइनल में 5-3 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लियांग वेनबो, रिकि वाल्डन और पीटर एबडोन को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे ली ने 3-1 से बढ़त ले ली थी।

लेकिन अंतराल में डिंग ने अपनी फॉर्म में वापसी की और 110, 72 और 108 का स्कोर करते हुए 4-3 से बढ़त बना ली। आठवें फ्रेम में जब डिंग 73-36 से आगे चल रहे थे तभी ली ने मैच का अंत करने का फैसला किया।

सेमीफाइनल में डिंग का सामना एंथोनी मैक्गिल और लुका ब्रेसेल से के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493