दुष्कर्म मामले में फिल्म निर्माता मोरानी का आत्मसमर्पण

हैदराबाद, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करीम मोरानी ने दुष्कर्म मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने आधीरात के समय शहर के बाहरी इलाके में स्थित हयातनगर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया।

करीम मोरानी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

मोरानी पर दिल्ली की एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। अभिनेत्री बनने की चाह रखने वाली इस 25 वर्षीया महिला ने मोरानी पर उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मोरानी पर जनवरी में दुष्कर्म, बंदीकरण, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत खारिज करने के हैदराबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देती याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी।

उच्च न्यायालय ने पांच सितंबर को मोरानी की जमानत खारिज करने के सत्र न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493