ढाका, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में आतंकवाद के वित्तपोषण में लिप्त होने के संदेह में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अपराध रोधी रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के विशिष्ट बल ने शुक्रवार को ढाका के कई स्थानों से ये गिरफ्तारियां कीं।
हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अन्य जानकारियां उजागर नहीं की हैं।
dharmpath.com dharmpath