24 घंटों में 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया ‘मर्सल’ का टीजर

चेन्नई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता विजय की मारधाड़ से भरपूर आगामी तमिल फिल्म ‘मर्सल’ के टीजर को महज 24 घंटों में 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। फिल्म के निर्माताओं ने यह घोषणा की। अभिनेता इसमें तीन किरदारों में नजर आएंगे।

एक आधिकारिक पोस्टर में निर्माताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि टीजर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

टीजर को शनिवार तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

एटली निर्देशित ‘मर्सल’ में विजय गांव प्रधान, चिकित्सक और जादूगर की भूमिकाओं में हैं।

फिल्म दीवाली के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।

फिल्म में काजल अग्रवाल, सामंथा रुथ प्रभु और नित्या मेनन नायिकाओं के रूप में नजर आएंगी।

ए.आर रहमान के संगीत से सजी फिल्म ‘मर्सल’ का निर्माण श्री थेनांदल फिल्म्स ने किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493