अपनी क्षमता के परीक्षण के लिए हमेशा तैयार हूं : हिमांश कोहली

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता हिमांश कोहली ने बताया कि एक कलाकार के रूप में वह किसी विशेष प्रकार की भूमिका से जुड़े रहना नहीं बल्कि अपनी क्षमता की विविधता को तलाशना चाहते हैं।

दिव्या कुमार खोसला की ‘यारियां’ के साथ फिल्म जगत में पदार्पण करने वाले हिमांश आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ में अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर के साथ दिखेंगे।

उन्होंने कहा, “कलाकार के रूप में, मैं किसी एक प्रकार के किरदार से ही नहीं जुड़ा हूं। मैं हर तरह की भूमिकाएं निभाने और अपनी क्षमताओं का पता लगाने के लिए तैयार हूं।”

27 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनके पास निर्देशकों के कुछ नाम हैं जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “निर्देशक की एक सूची है जिनके साथ मैं निश्चित रूप से काम करना चाहता हूं। इनमें राजू हिरानी, करण जौहर, सुजीत सरकार, अयान मुखर्जी, कबीर खान, आनंद एल.राय, एस.एस. राजमौली जैसे नाम शामिल हैं।”

सत्विक मोहंती द्वारा निर्देशित ‘रांची डायरीज’ अनुपम द्वारा निर्मित है। इसमें जिम्मी शेरगिल, हैरी बाला और प्रदीप सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493