अभय देओल की पहली तमिल फिल्म का टीजर जारी

चेन्नई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अभय देओल की पहली तमिल फिल्म ‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ का टीजर शनिवार को जारी हुआ। इसमें वह राजा विक्रमादित्य की भूमिका में हैं।

यह टीजर 1 मिनट 13 सेकेंड का है। यह इलुमिनाती नाम के एक गुप्त समाज की झलक दिखाता जो लगभग 500 तक अस्तित्व में बना रहने वाला एक शक्तिशाली संगठन था।

इस समाज के सदस्यों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

टीजर के अंत में अभय देओल की झलकियां देखने को मिलती हैं और उन्हें राजा विक्रमादित्य की भूमिका में देखा जा सकता है।

फिल्म में अश्विन काकुमनु, गुरु सोमासुंदरम और ऐश्वर्या राजेश प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अभय फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। यह रथिंद्रन आर. प्रसाद द्वारा निर्देशित है।

प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, “वह (अभय) फिल्म की पटकथा से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सह-निर्माता के रूप में फिल्म में योगदान का निर्णय लिया। जिस तरह से उन्होंने प्रोत्साहन दिया, वह अद्भुत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493