फ्रेंच लीग : मोनाको ने लिली को हराया

पेरिस, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। एएस मोनाको एफसी ने शुक्रवार को खेले गए फ्रेंच लीग मुकाबले में लिली ओएससी को 4-0 से हरा दिया।

मौजूदा चैम्पियन ने लिली के खिलाफ कोई रहम नहीं दिखाई। अब मोनाको का लक्ष्य अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पेरिस सेंट जर्मेन को हराना है। यह क्लब ब्राजीलियाई स्टार नेमार के आने से काफी मजबूत हुई है।

फ्रेंच लीग तालिका में अभी मोनाको 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। पेरिस सेंट जर्मेन के भी 18 अंक हैं लेकिन वह बेहतर गोल अंतर के के लिहाज से पहले स्थान पर है।

अब तक लीग-1 में अजेय पेरिस सेंट जर्मेन टीम शनिवार को सातवें दौर के मुकाबले में मोंटपीलियर से भिड़ेगी।

दूसरी ओर, लिली को अब तक खेले गए मैचों में एक भी जीत नहीं मिल सकी है। इससे उसके अर्जेटीनी मुख्य कोच मार्सेलो बील्सा पर काफी दबाव आ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493