लगातार मिल रही जीत से उत्साहित है बार्सिलोना के कोच

बार्सिलोना, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना के कोच अर्नेस्टो वेलवेर्डे ने कहा है कि उनकी टीम गिरोना के खिलाफ अगले मैच में जीत दर्ज कर लगाातार मिल रहे जीत की सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को वेलवेर्डे ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी लंबे समय तक जीत के सिलसिले को बरकरार रखें।

उन्होंने कहा, “कल का मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें पता है कि हमारे विरोधी ज्यादा उत्साहित होंगे। हमें इस डर्बि मैच के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि इस मैच से एक भावनात्मक हिस्सा जुड़ा हुआ है जोकि बहुत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह गिरोना के लिए एक विशेष मैच है और हम यह जानते है कि इस तरह के मैचों में कैसे खेलना है। वह काफी अच्छी फुटबाल खेल रहे है और सेविला के विरूद्ध उनका प्रदर्शन बेहतरीन था। मैं उस क्लब में एक आशावादी वातावरण और प्रथम श्रेणी में खेलने की चाह नजर आती है।”

वेलवेर्डे ने इसके संकेत दिए कि इस हफ्ते की शुरूआत में ईबार के खिलाफ मैच से बाहर रहने वाले लुइस सुआरेज शनिवार को खेलेंगे।

मेसी पर सवाल पूछे जाने पर बार्सिलोना के कोच ने कहा, “मैं एक मैच में चार गोल मारने वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं बैठा सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493