दुबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान रोर्स ने इंडियन जूनियर प्लेयर लीग (आईजेपीएल) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार को हरियाणा हरिकेंस को 33 रनों से मात दी।
वहीं एमपी वॉरियर्स ने दिल्ली डैशर्स को नौ रनों से हराया।
राजस्थान की जीत में 26 गेंदों में 41 रन बनाने वाले बल्लेबाज यूनूस अली का अहम रोल रहा। केशव शर्मा ने 33 गेंदों में 33 रन बनाए। दोनों ने 78 रनों की साझेदारी की।
यूनूस के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम ढह गई। कप्तान अंशुल चौधरी ने अंत में नौ गेंदों में 16 रन बनाकर अपनी टीम को छह विकेट के नुकसान पर 133 रनों के सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया।
इस लक्ष्य को राजस्थान के गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक बचा लिया। हरियाणा पांच गेंद पहले 101 रनों पर ढेर हो गई। अंशुल ने चार विकेट लिए।
अन्य मैच में दिल्ली की टीम 15 ओवरों में 56 रनों पर ही ढेर हो गई। मप्र ने 10.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
दिन के अंतिम मैच में यूपी हीरोज ने मुंबई मास्टर्स को छह विकेट से मात दी। 99 रनों का पीछा करते हुए उप्र ने 15 ओवरों में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
अजय लाकरा ने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने बल्ले से 33 गेंदों में 24 रन बनाए और गेंद से 13 रन देकर दो विकेट लिए।
dharmpath.com dharmpath