भारत में शानदार प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद : पॉल पेंडर्स

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड पॉल पेंडर्स बोटेनिकल्स ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दिया है और इसके संस्थापक देश (भारत) ब्रांड के उत्पादों को शानदार प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

लांच के दौरान ब्रांड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व संस्थापक पॉल पेंडर्स ने कहा, “पॉल पेंडर्स का शुभारंभ सौंदर्य प्रेमियों के लिए एक बड़ा अवसर है और हम विभिन्न प्रकार की त्वचा के लिए ढेर सारे ऑर्गेनिक सौंदर्य उत्पाद लाए हैं और लाते रहेंगे। चूंकि सारे उत्पाद प्राकृतिक हैं और हानिकारक रसायन मुक्त है, तो हम भारत में इन्हें शानदार प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।”

ब्रांड आधिकारिक रूप से शुक्रवार को लांच हुआ और कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए पेंडर्स मौजूद थे। मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने सौंदर्य संबंधी विभिन्न सुझाव भी दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493