‘दिलचस्प होगा इंदौर का मैच’

इंदौर, 24 सितंबर (आईएएनएस)। इंदौर के होल्कर स्टेडियम की क्रिकेट पिच तैयार करने वाले समंदर सिंह का मानना है कि आज (रविवार) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला एक दिवसीय क्रिकेट मैच रोचक और दिलचस्प होने वाला है।

पिच क्यूरेटर समंदर सिंह ने रविवार सुबह संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मौसम साफ है। बारिश होने के आसार नहीं है और पिच भी सूखी है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। वहीं, आसमान साफ होने से दर्शकों को खेल का पूरा आनंद मिलने की संभावना है।

समंदर सिंह ने आगे कहा कि दर्शकों ने लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर टिकट ली है और दर्शकों में इस मैच को लेकर काफी जोश है।

ज्ञात हो कि होल्कर स्टेडियम में होने वाला यह एक दिवसीय मैच यहां खेला जाने वाला पांचवां अंतर्राष्ट्रीय मैच है। इससे पहले इस मैदान पर हुए सभी चारों मैचों में भारत को जीत मिली है। इसलिए इस बार भी लोगों को भारत के जीतने की आस है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493