हो चि मिन्ह, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। एएफएफ (आसियान फुटबाल संघ) फुटसाल चैम्पियनशिप 2017 का आयोजन 26 अक्टूबर से तीन नवम्बर के बीच हो चि मिन्ह शहर में होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस टूर्नामेंट की विजेता और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम सीधे तौर पर 2018 एशिया फुटसाल चैम्पियनशिप में दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-ए में वियतनाम, फिलिपींस, इंडोनेशिया, ब्रुनेई और म्यामांर को शामिल किया गया है।
वहीं, ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, तिमोर-लेस्ते और लाओस शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath