लाइव शो हमारे लिए सबकुछ : सुबीर मलिक

गुरुग्राम, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। परिक्रमा बैंड के एक सदस्य सुबीर मलिक का कहना है कि उनके लिए लाइव शोज में प्रस्तुति देना सबकुछ है, क्योंकि इससे असाधारण ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “हम हमेशा लाइव के लिए जीते हैं। लाइव शोज हमारे लिए सब कुछ हैं। इस दुनिया में कुछ भी करने के लिए दर्शकों से मिलने वाली ऊर्जा अद्वितीय है।”

हाल ही में डीएलएफ साइबरहब में प्रस्तुति दे चुके सुबीर ने अपने अनुभव के बारे कहा कि बैंड ने प्रस्तुति का आनंद लिया।

उन्होंने कहा, “हमें यहां प्रस्तुति देना अच्छा लगता है और इसकी शुरुआत के बाद से अब तक हमने यहां 15-20 गिग्स किए होंगे और हर बार धमाका हुआ।”

भविष्य की परियोजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “बैंड नई सामग्री पर काम कर रहा है और यह नए गाने और वीडियो जल्द ही रिलीज करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493