शतरंज : आनंद, हरिका की आइल ऑफ मैन चैम्पियनशिप में विजयी शुरुआत (लीड-1)

आइल ऑफ मैन (ब्रिटेन), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथ आनंद ने अंतर्राष्ट्रीय मास्टर अमेरिका के मार्क एस्सरमैन को आइल ऑफ मैन टूर्नामेंट के पहले राउंड में मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

आइल ऑफ मैन (ब्रिटेन), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथ आनंद ने अंतर्राष्ट्रीय मास्टर अमेरिका के मार्क एस्सरमैन को आइल ऑफ मैन टूर्नामेंट के पहले राउंड में मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

सफेद मोहरों से खेलते हुए भारतीय ग्रैंड मास्टर सिकिलियन डिफेंस के दम पर 46 चालों में शनिवार रात को खेले गए मैच में जीत हासिल की।

आनंद अगले दौर में जर्मनी के लैमपर्ट जोनास से भिड़ेंगे।

वहीं एक और भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने इसी टूर्नामेंट के पहले चरण में ब्रिटेन के ओयामा अकितो को मात दी। विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने इस मैच को सफेद मोहरों के साथ खेला और अपने पुरुष प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आक्रामक चालें चलीं।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरिका ने शुरुआत से ही ओयामा के खिलाफ अपनी स्थिति को मजबूत रखा। हालांकि युवा ओयामा ने अपनी तरफ से काफी जोर लगाया, लेकिन वह अनुभवी हरिका से पार नहीं पा सके।

मैच के बाद हरिका ने कहा, “मैंने मैच की शुरुआत से ही स्वयं को अच्छी स्थिति में बनाए रखा था और अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए हुए थी। इसके कारण ही मैं इतनी आसानी से जीत हासिल कर पाई।”

हरिका का सामना अब टूर्नामेंट के दूसरे दौर में एफआईडीई मास्टर बाबर माइकल से होगा।

माइकल के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंद्विता के बारे में हरिका ने कहा, “मैंने इस मैच के लिए कुछ खास तैयारियां नहीं की हैं और मैं कदम दर कदम आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हूं।”

इस टूर्नामेंट में विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन भी हिस्सा ले रहे हैं। कुल मिलाकर 159 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

यह ओपन टूर्नामेंट 100 मिनट में 40 चालों, इसके बाद 50 मिनट में 20 चालों और बाकी की चालों के लिए 15 मिनट के नियम के साथ खेला जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493