मुसीबतों के बाद भी गौरव गिल ने जीता तीसरा राउंड

जयपुर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। दो बार के एपीआरसी चैम्पियन गौरव गिल ने एमआरएफ एफएमएससीआई इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप-2017 में छह में से चार स्टेज में जीत हासिल करते हुए तीसरे राउंड पर कब्जा जमा लिया है।

गिल और उनके जोड़ीदार मुसा शरीफ की टीम महिंद्रा ने शनिवार को नाइट स्टेज में जीत हासिल की। इन्होंने 139 किलोमीटर नाइट हॉक स्टेज को 13:21.1 मिनट में तय कर आसानी से जीत अपने खाते में डाली।

इस जोड़ी को हालांकि मुश्किल एसएस 2 में कुछ समस्याएं आईं, लेकिन गिल ने इन परेशानियों से निकलते हुए जीत हासिल की।

गिल ने कहा, “दूसरे स्टेज में मुझे परेशानी हुई क्योंकि मैं पहाड़ों और पंचर से पार नहीं पा सका।”

उन्होंने कहा, “लेकिन मैं खुश हूं कि मैं वहां से बाहर आ सका। यह मेरी सबसे मुश्किल रैली थी और नाइट स्टेज को लेकर हम सभी उत्साहित थे।”

डीन मास्करेनस और आईएनआरसी 2 के राहुल कंथराज ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

गांव में एक आपातकालीन स्थिति के कारण एसएस 6 स्टेज को रद्द करना पड़ा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493