पुरस्कार प्रोत्साहित करते हैं : अदिल

मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘मुक्ति भवन’ के लिए 8वें जागरण फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (विशेष उल्लेख) का पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रसिद्ध अभिनेता आदिल हुसैन कहते हैं कि पुरस्कार विजेता के अंदर प्रोत्साहन भरते हैं।

आदिल ने एक बयान में कहा, “पुरस्कार मिलना बेहद सकारात्मक भावना भरने जैसा है। मेरे लिए महोत्सव की जूरी द्वारा विशेष उल्लेख में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार बहुत खुशी और प्रेरणा देने वाला है।”

उन्होंने कहा कि वह इसका आधे से अधिक श्रेय निर्देशक शुभाशीष भूटियानी को देते हैं और निर्माता संजय भूटियानी, साजिदा शर्मा और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हैं।

वहीं, रविवार रात आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार शुभाशीष को दिया गया।

शुभाशीष ने कहा, “मेरा ²ढ़ विश्वास है कि निर्देशक केवल तभी अच्छा काम कर सकता है जब उसकी टीम अच्छी हो और जो लोग उसके साथ हैं। मैं अपने क्रू, निर्माताओं, माता-पिता और दोस्तों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे और मेरी इस फिल्म पर समर्थन और विश्वास जताया। आपके विश्वास और कड़ी मेहनत ने इस फिल्म को वास्तविकता बनाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493