आईएसएल : पोपोविक बने पुणे सिटी के नए मुख्य कोच

पुणे, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। एफसी पुणे सिटी क्लब ने सोमवार को सर्बिया के रेंको पोवोविक को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया।

पोपोविक को 17 नवम्बर से शुरू हो रहे इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के लिए पुणे का कोच बनाया गया है।

पोपोविक ने कोच के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 2001 में आस्ट्रेलिया के क्लब तुस एफसी अर्नफील्स के साथ की थी। इसके बाद 2004 से 2006 तक वह पार्चेन क्लब के कोच रहे।

पुणे के साथ अपने करार के बारे में पोपोविक ने कहा, “मैं इस क्लब के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं। क्लब के लोग और उनकी सोच से इस टीम को और विकसित करने और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

पोपोविक को इस क्लब के साथ कोच के तौर पर अपने कार्यकाल की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार है।

पुणे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोडवेल ने कहा, “रेंको बेहद प्रतिभाशाली हैं और वह विकास के लिए युवा खिलाड़ियों की वृद्धि में भरोसा करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493