भारतीय कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में डिवाइस डाटा सेंटर लांच किया

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। बेंगलुरू स्थित मोबाइल डिवाइस क्लाउड प्लेटफार्म, पीक्लाउडी डॉट कॉम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अपना नया डिवाइस डाटा सेंटर लांच किया।

इस नए डाटा सेंटर का मकसद ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण पूर्व एशिया के एप बाजार का दोहन करना है।

पीक्लाउडी के सह संस्थापक अविनाश तिवारी ने कहा, “इस लांच से हमें ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण पूर्व एशिया में अपना उपभोक्ता आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी, साथ ही हमारे मौजूदा उपक्रम के ग्राहकों को बढ़े हुए परीक्षण कवरेज का अतिरिक्त फायदा दिया जाएगा।”

इस डाटा सेंटर से सभी ऑस्ट्रेलिया के मोबाइल उपकरणों, व दूसरे दूरसंचार नेटवर्क जैसे वोडाफोन, टेलस्ट्रा व ऑप्टस के एप का परीक्षण करने में मदद मिलेगी।

पीक्लाउडी उपक्रमों के परीक्षण की सेवाएं प्रदान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) व रोबोटिक्स का इस्तेमाल करता है।

ऑस्ट्रेलिया के अलावा इसके डाटा सेंटर भारत, अमेरिका व फिलीपींस में हैं।

पीक्लाउडी डॉट कॉम का स्वामित्व स्मार्ट सॉफ्टवेयर टेस्टिंग के पास है। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493