विश्राम गृह और विश्राम भवन की नई किराया दरें लागू

indexभोपाल : राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम भवन तथा विश्राम गृह की किराया दर में संशोधन किया है। संशोधित दर के अनुसार अब राजभोगी शहरों भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर तथा पचमढ़ी व खजुराहो में प्रति दिवस प्रति कक्ष किराया 800 रुपये और हॉल का किराया 1000 रुपये होगा। अन्य जिला मुख्यालय पर एक दिन का प्रति कक्ष किराया 600 रुपये तथा हॉल का किराया 800 रुपये निर्धारित किया गया है। तहसील स्तर पर प्रति कक्ष प्रति दिवस किराया 500 और 400 रुपये और हॉल का किराया 600 और 500 रुपये तय किया गया है। नवीन दरें तत्काल प्रभावशील होंगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493