कास्टेलोन,(स्पेन), 25 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब विलारियल ने अपने मुख्य कोच फ्रान इस्क्रीबा को बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोच को इस सत्र में खराब शुरुआत के कारण हटाया गया। विलारियल की टीम इस सत्र में अब तक 2 मैच जीतने में कामयाब हो पाई है जबकि उसे तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा है।
विलारियल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान जारी कर 52 वर्षीय कोच के साथ अपने करार की समाप्ति की घोषणा की।
बयान में कहा गया, “विलारियल ने अपने मुख्य कोच फ्रान इस्क्रीबा के साथ करार को समाप्त करने का निर्णय लिया है।”
यह निर्णय रविवार को स्पेनिश लीग में गेटाफे के हाथों टीम की 4-0 से हार के बाद लिया गया।
सोमवार सुबह होने वाले टीम के प्रशिक्षण सत्र को भी कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया। क्लब ने कहा कि वह जल्द ही नए कोच की घोषणा करेगा।
dharmpath.com dharmpath