अमेरिकी कांग्रेस ने उत्तर कोरिया में सूचना आजादी के विधेयक को मंजूरी दी

वाशिंगटन, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तर कोरिया मानवाधिकार अधिनियम 2004 को फिर से मंजूरी दे दी है। इसमें उत्तर कोरिया में सूचना की आजादी पर विशेष जोर दिया गया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, विधेयक के पक्ष में सोमवार की रात मतदान में 415 वोट पड़े और खिलाफ में कोई वोट नहीं पड़ा।

वोट से पहले हाउस ऑफ फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन एड रॉयस ने कहा, “आज उत्तर कोरिया के अंदर जानकारी व सार्वजनिक आकांक्षाओं को बढ़ावा देना पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। उत्तर कोरिया शासकों पर बढ़े हुए प्रतिबंधों के साथ वे (सूचना व सार्वजनिक आकांक्षा ) उत्तर कोरिया द्वारा हमारी सुरक्षा के बढ़ते खतरे का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण गैर-सैन्य औजार हैं।”

यह कानून उत्तर कोरिया छोड़कर आने वालों व शरणार्थियों के लिए धन भी आवंटित करता है।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग-हो ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उत्तर कोरिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने का आरोप लगाया। रि योंग ने कहा कि उत्तर कोरिया को अमेरिकी बमवर्षकों को देश के हवाईसीमा से बाहर होने के बाद भी मार गिराने सहित हर जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493