हरीश रावत चुनाव जीते, तीनों सीटें हारी बीजेपी

635418958171563048Sonia-Gandhi-putting-seal-approval-nameदेहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आज विधान सभा उप चुनाव में अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के बीडी जोशी को 19 हजार 600 मतों के भारी अंतर से हराकर धारचुला सीट जीत ली। 

उत्तराखंड राज्य में तीन सीटों पर उप चुनाव हुआ था और कांग्रेस ने इन तीनों पर अपना कब्जा कर लिया। मतदान में गड़बड़ी के आरोप के कारण धारचूला में 21 जुलाई को दोबारा चुनाव कराया गया था। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस जीत के साथ ही रावत ने अपने मुख्यमंत्री पद को भी सुरक्षित कर लिया है।

मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें 31 अक्टूबर तक विधानसभा का सदस्य होना संवैधानिक रूप से अनिवार्य था।  आरंभिक रिपोर्टों के अनुसार हरीश रावत को 42 हजार 833 वोटों में 30 हजार 207 वोट मिले हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493