दिल्ली का मैडम तुसाद संग्रहालय 1 दिसम्बर को खुलेगा

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के पहले प्रतिष्ठित वैक्स संग्रहालय मैडम तुसाद के दरवाजे 1 दिसम्बर से खुलेंगे।

यह संग्रहालय राजधानी के केंद्र में स्थित कनॉट प्लेस इलाके की प्रतिष्ठित रीगल बिल्डिंग में बना है। इस आर्कषण के केंद्र ने टिकटों के लिए ऑनलाइन पोर्टल बुकिंग की शुरुआत कर दी है, साथ ही पहले बुकिंग करने पर खास कीमत के साथ-साथ खास ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

टिकट की कीमत अभी बालिग के लिए 860 रुपये और बच्चों के लिए 660 रुपये तय की गई है। यह टिकट पूरे साल मान्य रहेंगे और खरीदार टिकट खरीद की तिथि से साल भर के अंदर एक बार कभी भी संग्रहालय में जा सकेगा। लेकिन, केंद्र के खुलने के बाद टिकट निश्चित तिथि के लिए दिए जाएंगे और इनकी कीमत बालिगों के लिए 960 रुपये और बच्चों के लिए 760 रुपये हो जाएगी।

दिल्ली के मैडम तुसाद की सेल्स एंड मार्केटिंग हेड सबिया गुलाटी ने कहा, “1 दिसम्बर को आकर्षण के इस केंद्र के उद्घाटन के साथ भारतीय मनोरंजन के एक नए युग को देखेंगे। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे मेहमान इसका उत्साह से स्वागत करें।”

बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां, जिनके मोम के पुतले राजधानी के मैडम तुसाद संग्रहालय में प्रदर्शित किए जाएंगे, उनमें मधुबाला, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, श्रेया घोषाल और आशा भोसले शामिल हैं। कपिल देव और मिल्खा सिंह जैसे खिलाड़ियों के पुतले भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रमुख आकर्षणों में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोम का पुतला भी होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493