कोलकाता, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अभ्यास के दौरान निहारेंदु मलिक नाम के 18 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी की मौत की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
इस समिति में ओलम्पिक खिलाड़ी गुरुबख्श सिंह और उशांता बनर्जी को चुना गया है।
मलिक भारतीय खेल प्राधीकरण के पूर्वी क्षेत्र के बैडमिंटन कोर्ट में 23 सितंबर को खेलते हुए गिर गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बायोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक निहारेंदु की मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
साई के निदेशक एम.एस गोइंडी ने कहा, “हम स्वतंत्र जांच चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath