मेरी पसंद भी दर्शकों जैसी : अर्जुन कानूनगो

मुंबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। ‘बाकी बातें पीने बाद’, ‘फुरसत’, ‘खून चूस ले’ और ‘एक दफा’ जैसी गानों के लिए जानेजाने वाले गायक अर्जुन कानूनगो का मानना है कि उनकी पसंद भी श्रोताओं की पसंद जैसी ही हैं।

‘बाकी बातें पीने बाद’ गाने की दूसरी वर्षगांठ मना रहे अर्जुन कानूनगो ने एक बयान में कहा, “मुझे संगीत पसंद है और मुझे लगता है कि मेरी पसंद दर्शकों जैसी ही है। इसलिए यदि जो मैं बना रहा हूं, वह मुझे पसंद है तो वह मेरे श्रोताओं को भी पसंद होगा।”

उन्होंने कहा कि ‘बाकी बातें..’ रिलीज के बाद काफी पसंद की गई। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। गाने के कई वर्जन बनाए गए थे।

अर्जुन ने कहा कि ‘बाकी बातें..’ के बाद मेरे दूसरे गाने ‘फुरसत’ को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला। लंबे समय तक श्रोता इसे सुनते रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493