एटलेटिको मेड्रिड में शामिल हुए डिएगो कोस्टा

मेड्रिड, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड ने स्टार स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा के साथ करार कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस करार के तहत अब कोस्टा प्रीमियर लीग चैम्पियंस चेल्सी से निकलकर एक बार फिर एटलेकिटो में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

दोनो क्लबों ने पिछले सप्ताह करार पर हामी भरी थी। इस क्रम में 28 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी कोस्टा ने मेडिकल टेस्ट भी पास कर लिया है।

कोस्टा ने भले ही एटलेटिको के साथ करार किया हो, लेकिन वह अगले साल जनवरी से पहले स्पेनिश क्लब के लिए कोई मुकाबला नहीं खेल सकते।

साल 2014 में कोस्टा एटलेटिको से निकलकर चेल्सी में शामिल हुए थे। इसके बाद से लेकर अब तक उन्होंने चेल्सी के लिए खेले गए कुल 120 मैचों में 59 गोल दागे।

चेल्सी के साथ इस दौरान उन्होंने प्रीमियर लीग और लीग कप खिताब जीता। कोस्टा को कोच एंटोनियो कोंटे की ओर से जारी योजनाओं में शामिल नहीं किया गया था और इस कारण उन्होंने अपने भविष्य का फैसला चेल्सी क्लब के कोच पर ही छोड़ दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493