मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘एक थी नायिका’ और ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ जैसे धारावाहिकों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री शिवानी चक्रवर्ती मध्यप्रदेश के खांडवा में अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा का जश्न मनाएंगी और इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।
‘निमकी मुखिया’ की अभिनेत्री ने कहा, “मैं एक बंगाली परिवार से हूं। मैं महाअष्टमी और महानवमी की पूजा के लिए घर जा रही हूं। काफी समय बाद परिवार से मिलने और दुर्गा पूजा का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।”
उन्होंने कहा कि बंगाली होने के कारण दुर्गा पूजा उनके लिए बहुत ही खास है।
dharmpath.com dharmpath