आमिर ने खुद की निभाई ‘मुश्किल भूमिका’ का खुलासा किया

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता-फिल्म निर्माता आमिर खान ने बताया कि आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में शक्ति कुमार नाम के शख्स का रंगीन किरदार उनके द्वारा पर्दे पर निभाए गए मुश्किल किरदारों में से एक है।

आमिर ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दिख रहा है कि वह किस तरह फिल्म ‘दंगल’ के गंभीर और सिद्धांतवादी महावीर फोगट से ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के शक्ति कुमार बन गए हैं।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मेरी मुश्किल भूमिकाओं में से एक।”

वीडियो गायिका-अभिनेत्री मोनाली ठाकुर के साथ शुरू होता है, जिसमें वह कहती हैं उन्हें फिल्म में आमिर का लुक पसंद आया। मोनाली फिल्म में भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म में इंसिया की भूमिका निभा रहीं जायरा वसीम ने आमिर के किरदार पर टिप्पणी की, ‘अजीब जूते और जींस’।

उनके सह-कलाकार महर विज ने कहा कि अजीब दाढ़ी है।

इसी वीडियो में उनकी हेयर डिजाइनर एवन कांट्रैक्टर ने दावा किया कि आमिर का यह अंदाज लोगों को हंसा देगा और रुला भी देगा। इस तरह की भूमिका उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई। यह बेहद जिंदादिल किरदार है।

आमिर के किरदार के बारे में निर्माता और उनकी पत्नी किरण राव ने कहा, “वह संगीत निर्देशक हैं, जिनका वक्त खराब चल रहा है। इस तरह का किरदार रोजाना नहीं लिखे जाते।”

आमिर ने कहा, “मुझे बड़ा मजा आया क्योंकि पागल किस्म का किरदार है।”

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493