बॉलीवुड सितारों ने लता मंगेशकर को संगीत की देवी कहा

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। शंकर महादेवन और श्रीदेवी जैसे बॉलीवुड सितारों ने गुरुवार को सुरों की मलिका लता मंगेशकर को उनके 88वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें महान और संगीत की देवी कहा।

बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी।

श्रीदेवी : दीदी को शुभकामनाएं। भारत का दुर्लभ गहना। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हैं।

शंकर महादेवन : वह सबसे महान थीं, हैं और रहेंगी। मां सरस्वती लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई।

शबाना आजमी : हम भाग्यशाली हैं कि हम उसी दुनिया में हैं, जहां लता मंगेशकर रहती हैं। लता जी को जन्मदिन की बधाई।

मधुर भंडारकर : संगीत की देवी और हमारी प्यारी दीदी लता मंगेशकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामानाएं। आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं।

विशाल ददलानी : हैप्पी बर्थडे लता मंगेशकर जी! ‘इंडियन आइडल जूनियर’ में प्रस्तुति करने वाले बच्चे आपके प्रोत्साहन को हमेशा याद रखेंगे।

सलीम मर्चेट : संगीत की देवी को जन्मदिन की बधाई। भारत रत्न और हमारी पसंदीदा लता जी! आप पीढ़ियों की प्रेरणा हैं।

शान : लता जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

फरहान अख्तर : प्यार, सम्मान और कृतज्ञता के साथ आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493