‘मर्सल’ का टीजर देखने वालों की संख्या 2 करोड़ के पार

चेन्नई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। इस दिवाली रिलीज हो रही तमिल अभिनेता विजय की फिल्म ‘मर्सल’ के टीजर को देखने वालों की संख्या महज पांच दिनों में 2 करोड़ के पार हो गई है।

यूट्यूब पर टीजर 2 करोड़ से अधिक बार देखे जाने और 8 लाख लाइक्स के साथ यह दूसरे स्थान पर ट्रेंड किया जा रहा है।

एटली द्वारा निर्देशित ‘मर्सल’ में विजय गांव प्रधान, चिकित्सक और जादूगर की भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म में एटली और विजय ने दूसरी बार साथ काम किया है। इससे पहले दोनों तमिल फिल्म ‘थेरी’ में काम कर चुके हैं।

फिल्म में काजल अग्रवाल, सामंथा रुथ प्रभु और नित्या मेनन नायिकाओं के रूप में नजर आएंगी।

ए.आर.रहमान के संगीत से सजी फिल्म ‘मर्सल’ में एस.जे. सूर्या खलनायक की भूमिका में हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि विजय के जादूगर का किरदार आश्चर्यजनक होगा।

विजय को जादू के लिए प्रशिक्षित कर चुके लोकप्रिय जादूगर गोगो रिकैम ने पिछले महीने ट्वीट कर इस बारे में बात की।

एक प्रशंसक द्वारा जादू सेगमेंट के बारे में पूछे जाने पर गोगो ने ट्वीट कर कहा, “ज्यादा नहीं बता सकता। विश्वास करो। जादुई हिस्सा आपको हैरान कर देगा।”

श्री थेनांदल फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 120 करोड़ से अधिक के बजट में बनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493