बेंगलुरू, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को जारी चौथे वनडे मैच में मेजबान भारत के सामने 335 रनों का लक्ष्य रखा है।
आस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर ने 124 और एरॉन फिंच ने 94 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 231 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।
वार्नर ने 119 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं फिंच ने 96 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। यह जोड़ी जब तक मैदान पर खेल रही थी तब तक आस्ट्रेलिया का स्कोर 350 के पार जाता दिख रहा था, लेकिन जैसे ही यह जोड़ी आउट गई आस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई और टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 334 रन ही बना सकी।
भारत की तरफ से उमेश यादव ने चार विकेट लिए। केदार जाधव ने एक विकेट लिया।
dharmpath.com dharmpath