राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर साधा निशाना

635419697579233336vbk-n1-Rahul_1255437fअमेठी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को नियंत्रित करने में ‘असफल’ रहने के लिए शुक्रवार को केंद्र पर यह कहते हुए निशाना साधा कि भाजपा सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वादे के आधार पर ही सत्ता में आई थी।

गांधी ने कहा, ‘महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही यह सरकार सत्ता में आई थी, महंगाई नियंत्रित करना उनकी जिम्मेदारी है।’ उन्होंने कहा, ‘कीमतें नीचे नहीं आ रही हैं, सब्जियों की कीमतें ऊपर चली गई है, कीमतें नियंत्रित करना उनकी जिम्मेदारी है।’
गोवा के उप-मुख्यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा के भारत के ‘हिंदू राष्ट्र’ वाली टिप्पणी पर गांधी ने कहा कि भाजपा और शिवसेना में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ‘देश को बांटने के लिए काम कर रही हैं।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ रही है।’ उन्होंने दलीलपुर के विभिन्न गांवों का दौरा किया जहां से कांग्रेस को अधिकतम वोट मिले थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493