काश, मेरे पास भी अंडर-17 विश्व कप जैसा मंच होता : संधू (लीड-1)

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबाल टीम को गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधु ने उनकी टीम के खिलाड़ी भाग्यशाली हैं, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा के लिए फीफा जैसा मंच मिला है।

संधू ने कहा कि काश, उनके पास भी अपनी क्षमता के प्रदर्शन के लिए इसी प्रकार का मंच मिलता।

संधू ने कहा, “मुझे लगता है कि फीफा टूर्नामेंट में खेलेने का मौका पाने वाले ये खिलाड़ी बेहद भाग्यशाली हैं। उम्मीद है कि मैं भी ऐसा मंच हासिल कर सकूं। इस टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों को उनके करियर के विकास में मदद मिलेगी। आशा है कि वे इस अनुभव को सही दिशा में लेकर जाएं।”

राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर संधू ने कहा कि भारत के लिए फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन बड़े सम्मान की बात है।

गुरप्रीत ने कहा कि भारत को इस टूर्नामेंट के आयोजन से अधिक से अधिक अवसर हासिल करने होंगे।

गोलकीपर गुरप्रीत ने कहा, “भारत को अधिक से अधिक अवसर हासिल करने होंगे और इसे फुटबाल की बेहतरी के लिए इस्तेमाल करना होगा। देश के, फुटबाल खिलाड़ियों और खेल के प्रशंसकों के लिए इसका आयोजन सम्मान की बात है।”

भारत के छह आयोजन स्थलों में फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे और इस क्रम में फीफा के दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्टेडियमों की मरम्मत कराई गई।

गुरप्रीत का मानना है कि इस टूर्नामेंट के जरिए फुटबाल के प्रशंसकों को भी प्रेरित करना चाहिए, ताकि वह इस खेल के प्रति जागरुकता फैला सकें।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आयोजन स्थलों के आधारभूत ढांचे में आधुनिकीकरण निश्चित रूप से अच्छी बात है, लेकिन मेरा आशा है कि यह भारत की जनता को इस खेल के बारे में शिक्षित भी करे।”

उल्लेखनीय है कि भारत में छह अक्टूबर से फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है और इसके लिए अब आठ दिन शेष रह गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493