जापानी ब्रांड नोरिटेक ने इकानी से हाथ मिलाया, दिल्ली में ख्रुला स्टोर

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान की प्रमुख भोज पात्र ब्रांड नोरिटेक भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इकानी के साथ करार किया है और इसने दिल्ली में पहला स्टोर खोला है। स्टोर लांच के साथ ही सफेद पोर्सिलेन और चीनी मिट्टी में नई बनावटें समेटते हुए भारतीय बाजार के लिए हार्ट कलेक्शन कही जाने वाली एक विशिष्ट श्रृंखला भी शुरू की गई है।

भोज पात्र तथा ग्लास पात्र के अग्रणी आयातकों तथा वितरकों में से एक इकानी ने कहा कि इस संग्रह के लिए प्रेरणा भारत की समृद्ध विरासत से ली गयी है; संग्रह नाम, रंग और बनावटें सभी भारतीय तत्वों का प्रतिबिम्ब हैं।

नोरिटेक भोज पात्र श्रीलंका में निर्मित किए जाते हैं तथा प्रत्येक वस्तु उत्तम स्तर तक बनाया जाता है। विश्व प्रसिद्ध भोज पात्र ब्रांड के रूप में विकसित होते हुए, नोरिटेक ने लगातार विभिन्न सिरेमिक-निर्माण तकनीकें, जैसे कि ‘ग्राइंडिंग’, ‘नीडिंग’, ‘मोल्डिंग’, ‘फायरिंग’ तथा ‘प्रिंटिंग’ विकसित और संचित की हैं।

इस अवसर पर नोरिटेक के टेबलटॉप विभाग के अध्यक्ष कोजो काटो नोरिटेक ने कहा, “नोरिटेक 110 वर्ष से अधिक समय से विश्व भर में पार्टी एवं भोज मेज पर सुंदरता तथा गुणवत्ता ला रहा है। हम भारतीयों के लिए उपयुक्त बनावटें एवं उत्पाद विकसित करने की योजना बना रहे हैं।”

इकानी के निदेशक सौरभ गर्ग ने कहा, “इस विश्व प्रसिद्ध भोज पात्र ब्रांड नोरिटेक से सम्बद्ध होना और भारत में इसके खुदरा व्यापार का प्रतिनिधित्व करना हर्ष का विषय है। नोरिटेक संयंत्र का भ्रमण और उनके कड़े गुणवत्ता मानक तथा नियंत्रण देखना किसी को भी एहसास कराता है कि नोरिटेक वैसा क्यों है जैसा यह आज है। हमारा प्रयास नोरिटेक को प्रत्येक भारतीय घर में पहुंचाने का होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493