रियल ओविएडो से हारा दिल्ली डायनामोज

ओविएडो (स्पेन), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। फारवर्ड डेविड गोंजालेस की ओर से दागे गए एकमात्र गोल के दम पर रियल ओविएडो ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रैंचाइजी दिल्ली डायनामोज को 1-0 से मात दी।

एस्तादियो कार्लोस टारटिएरे स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डायनामोज के मुख्य कोच मिगुएल एंजेल पुर्तगाल ने आईएसएल नियमों के तहत एकादश टीम में पांच विदेशी खिलाड़ियों को ही मैदान पर उतारा था।

मैच की शुरुआत में ही ओविएडो क्लब ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की। हालांकि, डायनामोज के गोलकीपर अल्बिनो गोमेस ने ऐसा होने नहीं दिया।

इसके बाद 21वें मिनट में अपनी कोशिशों के परिणामस्वरूप ओविएडो मे गोल कर बढ़त ली। गोजालेस ने डायनामोज के मजबूत डिफेंस को तोड़ते हुए फुटबाल को क्लब के नेट तक पहुंचाया।

ओविएडो क्लब हालांकि, इसके बाद दूसरा गोल हासिल नहीं कर सका। उसने डायनामोज को भी गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 1-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493