नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप-ए की टीमें बेप्टिस्ट चर्च ट्रस्ट एसोसिएशन (बीसीटीए) मैदान पर अभ्यास करेंगी।
ग्रुप में भारत के अलावा कोलंबिया, अमेरिका की टीमें हैं।
टीम यहां छह अक्टबूर से अभ्यास की शुरुआत करेंगी। इस मैदान के अलावा दिल्ली रग्बी ग्राउंड, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को अभ्यास मैदान के तौर पर चुना गया है।
भारत में 22 दिनों तक चलने वाले इस विश्व कप में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विश्व कप के मैच छह मैदानों पर खेले जाएंगे।
बीसीटीए स्थानीय फुटबाल क्लब सुदेवा मनूलाइट के साथ मिलकर युवा खिलाड़ियों को फुटबाल के गुर सिखाता है।
अभ्यास मैदान होने के बावजूद बीसीटीए अंतर्राष्ट्रीय मैच के आयोजन के लिए फीफा की सभी जरुरी मान्यताओं को पूरा करता है।
पहले यह जगह कूड़ा फेंकने का स्थान हुआ करता था जिसे बीसीटीए ने मैदान में बदला।
dharmpath.com dharmpath