रियल मेड्रिड के खिलाफ हम जीतेंगे : हैरी केन

निकोसिया (साइप्रस), 29 सितंबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग में अपोएल क्लब के खिलाफ हैट्रिक मारने के बाद आत्मविश्वास से भरपूर टोटेनहम हॉटस्पर क्लब के स्ट्राइकर हैरी काने ने कहा कि उनका क्लब रियल मेड्रिड के खिलाफ भी जीत हासिल करेगा।

काने की ओर से मारी गई हैट्रिक के दम पर टोटेनहम ने मंगलवार रात को चैम्पियंस लीग में खेले गए मैच में 3-0 से जीत हासिल की थी।

टोटेनहम का सामना अब रियल से 18 अक्टूबर को होगा और जल्द ही टीम मेड्रिड के लिए रवाना होगी।

‘द गार्जियन’ को दिए एक बयान में बुधवार को काने ने कहा, “हमें लगता है कि जिस दिन भाग्य हमारे साथ होता है, हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। निश्चित तौर पर मजबूत टीमों के खिलाफ जीत हासिल करना थोड़ा मुश्किल होगा। हालांकि, हम मेड्रिड जीत हासिल करने के लिए जाएंगे, केवल अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए नहीं। देखते हैं क्या होता है।”

इंग्लिश प्रीमियर लीग में गोल्डन बूट जीतने वाले फुटबाल खिलाड़ी ने इस बात का खुलासा भी किया कि वह स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसक हैं।

काने ने कहा कि रियल के खिलाड़ी रोनाल्डो इस पीढ़ी के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493