पराग्वे टीम में शामिल हुए रियल बेतिस स्ट्राइकर सनाब्रिया

एसनशिओन, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। रियल बेतिस के स्ट्राइकर एंटोनियो सनाब्रिया और सान लोरेंजो मिडफील्डर रॉबर्ट पिरिस दा मोटा को कोलंबिया और वेनेजुएला के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैचों के लिए पराग्वे टीम में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इन मैचों के लिए पराग्वे की राष्ट्रीय टीम में मिडफील्डर मिगुएल एल्मिरोन और स्ट्राइकर फेडेरिको सेंटानडेर शामिल नहीं होंगे। दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं।

इसके अलावा, प्रतिबंध के कारण डिफेंडर पाउलो डा सिल्वा और जूनियर अलोंसे भी कोलंबिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए पराग्वे के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।

एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पराग्वे के कोच फ्रांसिस्को अर्से ने कहा, “रॉबर्ट का नाम हमेशा विचार में रहता था, लेकिन हम उन्हें इसलिए नहीं चुन पाए, क्योंकि वह खेल नहीं रहे थे।”

कोच ने कहा कि अब टीम को उन जैसी ही क्षमताओं वाले खिलाड़ी की जरूरत है। टीम आश्वस्त है कि अगर उन्हें बुलाया जाता है, तो वह टीम की मदद जरूर करेंगे।

विश्व कप क्वालीफायर में कोलंबिया से पराग्वे का सामना पांच अक्टूबर को होगा, वहीं पांच दिन बाद टीम की भिड़ंत वेनेजुएला से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493