रायपुर। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आज अपरान्ह भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे।
माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल में प्रदेश के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा नगर निगम रायपुर की महापौर किरणमयी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति यहां पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में शामिल होेने आए थे।
मुख्य सचिव विवेक ढांड, पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय और शासन-प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
dharmpath.com dharmpath