‘मंगलयान’ का निर्देशन करेंगी नूपुर अस्थाना

मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक नूपुर अस्थाना को डिजिटल शो ‘मंगलयान’ के निर्देशन के लिए चुना गया है।

इस शो में तीन महिलाओं के मंगल ग्रह पर जाने के सफल मिशन की कहानी को दिखाया जाएगा।

एक बयान में कहा गया है, “एएलटी बालाजी का शो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मंगल ग्रह अभियान के विभिन्न पहलुओं को दर्शाएगा। इसकी कहानी तीन महिला वैज्ञानिकों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी इस मिशन की सफलता में बड़ी भूमिका होती है।”

अनु मेनन और सुमित पुरोहित द्वारा लिखित यह शो इन तीन महिलाओं के निजी और पेशेवर जीवन के सफर पर रोशनी डालेगा।

मुख्य विपणन अधिकारी मानव सेठी ने कहा, “एएलटी बालाजी का विश्वास बिलकुल नए और प्रेरणाा देने वाले विषयों पर है। ‘मंगलयान’ में तीन महिलाओं के जीवन की कहानी को दर्शाया गया है, जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है।”

नूपुर अस्थाना ‘रोमियो एंड जुगल’ जैसी वेब सीरीज का निर्देशन कर चुकी हैं, जो शेक्सपियर के शो ‘रोमियो एंड जूलियट’ से प्रेरित था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493