हॉकी : इंडिया-ए पुरुष टीम ने एएचएल में पश्चिम आस्ट्रेलिया को हराया

पर्थ, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडिया-ए पुरुष टीम ने आस्ट्रेलियन हॉकी लीग (एएचएल) का आगाज जीत के साथ किया है।

इंडिया-ए ने शुक्रवार को अपने पहले मैच में पश्चिम आस्ट्रेलिया को 4-1 से मात दी।

इंडिया-ए के लिए अरमान कुरैशी ने छठे मिनट, अफ्फान युसूफ ने 30वें मिनट, अमित रोहिदास ने 45वें मिनट और तलविंदर सिंह ने 50वें मिनट में गोल किए।

मेजबान टीम के लिए एक मात्र गोल 56वें मिनट में लियाम फ्लायन ने किया।

इंडिया-ए ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और मेजबानों को बैकफुट पर धकेल दिया। पहले क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे कुरैशी ने गोल में बदलने की कोशिश की।

मेजबान टीम और दबाव में आ गई थी। हालांकि दूसरे गोल के लिए इंडिया-ए को समय लगा, लेकिन इस बीच उसने लगातार अपने आक्रमण जारी रखे।

दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनटों में युसूफ ने बेहतरीन फील्ड गोल करते हुए मेहमान टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

तीसरे क्वार्टर में भी मेजबान टीम वापसी नहीं कर पाई और इंडिया-ए से पीछे ही रही। इस क्वार्टर के अंत में इंडिया-ए को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे रोहितास ने गोलपोस्ट में डाल स्कोर 3-0 कर दिया।

चौथे क्वार्टर में तलविंदर ने एक और गोल करते हुए मेजबान टीम की हार लगभग तय कर दी।

4-0 से पिछड़ गई पश्चिम आस्ट्रेलिया को लियाम ने थोड़ी राहत दी और एक फील्ड गोल करते हुए हार के अंतर को कम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493