‘इंडियन 2’ के लिए कमल हासन, शंकर ने हाथ मिलाया

चेन्नई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता कमल हासन और फिल्मकार शंकर दो दशकों के बाद तमिल फिल्म ‘इंडियन’ के सीक्वल के जरिए दोबारा साथ आए हैं।

चेन्नई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता कमल हासन और फिल्मकार शंकर दो दशकों के बाद तमिल फिल्म ‘इंडियन’ के सीक्वल के जरिए दोबारा साथ आए हैं।

फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं और इसे तमिल व तेलुगू में भी बनाया जाएगा।

निर्माता राजू के एक करीबी सूत्र ने बताया, “आज (शनिवार) एक आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। उन्होंने इंडियन 2 के लिए हाथ मिलाया है, जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।”

‘इंडियन’ में कमल हासन दोहरी भूमिका में थे। वह इसमें एक पिता और उसके बेटे दोनों किरदारों में थे।

‘इंडियन’ का संगीत ए.आर रहमान ने दिया था, जो हिंदी में ‘हिंदुस्तानी’ और तेलुगू में ‘भारथीयुदु’ नाम से रिलीज हुई थी।

ऐसी चर्चा है कि हासन की यह उनके राजनीति में प्रवेश करने से पहले आखिरी फिल्म हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493