देहरादून ने जीता आईजेपीएल का खिताब

दुबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जूनियर प्लेयर्स लीग (आईजेपीएल) के फाइनल में पंजाब टाइगर्स को मात देकर देहरादून रॉकर्स ने खिताबी जीत हासिल की है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए इस खिताबी मुकाबले में देहरादून ने पंजाब को 52 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए देहरादून ने कप्तान अहमद (25) और अरको ज्योति (20) के दम पर 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

इस पारी में पंजाब के लिए युगम गौतम (3/29) और आदित्य मेहला (2/29) ने सर्वाधिक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम देहरादून के गेंदबाजों के सामने कमजोर नजर आई और 119 रनों पर ही सिमट गई।

पंजाब के लिए मनप्रीत सिंह (25) विवेक शर्मा (20) और शिवम (22) ने सर्वाधिक रन बनाए।

देहरादून के लिए इस पारी में हर्ष मित्तल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, वहीं एश पालीवाल ने दो और सूरज सतवाल ने एक विकेट हासिल किए।

देहरादून ने इस जीत के साथ ही आईजेपीएल के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493