जर्मन लीग : डार्टमंड को मिली जीत, लीग सूची में शीर्ष पर बरकरार

बर्लिन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड ने जर्मन लीग में खेले गए मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ऑग्सबर्ग को 2-1 से मात दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस जीत के साथ लीग में डार्टमंड क्लब शीर्ष पर बरकरार है।

इसके अलावा, इस लीग में सातवें दौर में खेले गए एक अन्य मुकाबले में मोंचेनब्लादबाक ने हेनोवर को 2-1 से हराया।

डब्ल्यूडब्ल्यूके एरीना में खेले गए इस मैच में डार्टमंड के लिए चौथे मिनट में आंद्रे यार्मोलेंको ने पहला गोल दागा।

11वें मिनट में काउबे ने गोल कर ऑग्सबर्ग का खाता खोला और 1-1 से स्कोर बराबर कर लिया।

इसके बाद 23वें मिनट में शिंजी कगावा ने दूसरा गोल किया और डार्टमंड को ऑग्सबर्ग पर 2-1 की बढ़त दी।

इस बढ़त को डार्टमंड ने मैच के दूसरे हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा और ऑग्सबर्ग पर 2-1 से जीत हासिल की।

लीग में खेले गए एक अन्य मैच में हेनोवर और मोंचेनब्लादबाक के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा था।

इसके बाद, दूसरे हाफ में 67वें मिनट में माथियास गिंटेर ने पहला गोल दागा और मोंचेनब्लादबाक का खाता खोला।

हेनोवर के लिए पिरमिन श्वेगलर ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

तय समय की समाप्ति के बाद चार मिनट के अतिरिक्त समय में थोर्गन हेजार्ड (94वें मिनट) ने गोल कर मोंचेनब्लादबाक को 2-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493