फॉम्र्यूला-1 : मैक्स वस्र्टाप्पेन ने जीती मलेशियन ग्रां प्री

सेपांग (मलेशिया), 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वस्र्टाप्पेन ने रविवार को फम्र्यूला-1 विश्व चैम्पियनशिप की 15वीं रेस मलेशियन ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया।

सेपांग (मलेशिया), 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वस्र्टाप्पेन ने रविवार को फम्र्यूला-1 विश्व चैम्पियनशिप की 15वीं रेस मलेशियन ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अपने 20वें जन्मदिन के मौके पर वस्र्टाप्पेन ने इस जीत के साथ अपने करियर में दूसरी बार फॉम्र्यूला वन का खिताब जीता है। दूसरे स्थान पर मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्ऱाइवर लुइस हेमिल्टन रहे। वह अभी भी विश्व चैम्पियनशिप के ड्राइवरों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

रेड बुल के ही डेनियल रिकाडरे तीसरे स्थान पर रहे। चौथा स्थान फरारी के सेबास्टियन वीटल के नाम रहा जबकि पांचवां स्थान मर्सिडीज के ड्राइवर वाल्टेरी बोटास के हिस्से आया।

फरारी के किमी राइकोनेन तकनीकि कारणों से रेस शुरू नहीं कर सके और गराज में वापस लौट गए।

हेमिल्टन विश्व चैम्पियनशिप रैंकिंग में 281 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर वीटल हैं जो हेमिल्टन से 34 अंक पीछे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493