ओटावा, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के एडमॉन्टन शहर में शनिवार रात एक कार सवार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि एक अन्य घटना में एक वैन चालक ने चार पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। पुलिस इस मामले को संदिग्ध आतंकी हमले से जोड़ कर देख रही है।
बीबीसी के मुताबिक, कनाडाई पुलिस का कहना है कि अल्बर्टा प्रांत की राजधानी में कई घटनाओं के बाद वह संभावित आतंकवादी कृत्यों की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, कनाडाई फुटबॉल लीग के एक मैच के दौरान यातायात को नियंत्रित करने वाले एक पुलिस अधिकारी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और फिर चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी वाहन छोड़ कर फरार हो गया। इसके कुछ ही देर बाद एक वैन चालक ने चार पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।
पुलिस ने वैन चालक का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि वाहन में से एक इस्लामी राज्य का झंडा पाया गया था।
पुलिस के हवाले से बीबीसी ने बताया कि पुलिसकर्मी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि पैदल यात्रियों की हालत की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
dharmpath.com dharmpath