मेड्रिड, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व कप क्वालीफायर मैचों से पहले ही चोटिल हुए तीन खिलाड़ियों के कारण खाली हुई जगह को भरते हुए स्पेन ने अपनी राष्ट्रीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया है।
स्पेन को अल्बानिया और इजरायल के खिलाफ खेले जाने वाले मैचों से पहले अपने तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण बड़ा झटका लगा था।
टीम के मुख्य कोच जुलेन लोपेटेगुई ने तीन चोटिल खिलाड़ियों- रियल मेड्रिड के राइट बैक दानी कारवाजाल, बार्सिलोना के दिग्गज मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्ता और चेल्सी के स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा के स्थान पर नए खिलाड़ियों को शामिल किया है।
विश्व कप क्वालीफायर के लिए तैयार की गई 25 सदस्यीय टीम में चोटिल खिलाड़ियों के स्थान पर डिफेंडर अल्वारो ओडरियोजोला, मिडफील्डर जोनाथन विएरा और फारवर्ड आर्टिज अदुरिज को शामिल किया है।
मोराटा को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या का सामना करना पड़ा था, वहीं इनिएस्ता भी रविवार रात को लास पाल्मास के खिलाफ खेले गए बार्सिलोना के मैच के दौरान मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे।
कारजावाल पेरिकार्डिटिस की समस्या के कारण रविवार रात को इस्पेनाल के खिलाफ खेले गए मैच के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए।
स्पेन का सामना शुक्रवार को अल्बानिया से और नौ अक्टूबर को इजरायल से होगा।
dharmpath.com dharmpath